Saturday, 20 September 2025
देश
PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे गुजरात, कहा- हमें हर हाल में आत्मनिर्भर बनना होगा
डेली संवाद, भावनगर।
PM Narendra Modi Gujarat Bhavnagar Rally Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात (Gujarat) के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को गुजरात के भावनगर (Bhavnagar) में एक रोड शो किया। इस रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा था। पीएम मोदी का ये रोड शो हवाई अड्डे से शुरू हुआ और एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गांधी मैदान तक हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(PM Narendra Modi)
ने गांधी मैदान से गुजरात (Gujarat) के लोगों को कई बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि किसी भी स्थिति में हमें आत्मनिर्भर बनना ही होगा। पीएम मोदी ने सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
[caption id="attachment_86184" align="aligncenter" width="1200"]
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि किसी भी स्थिति में हमें आत्मनिर्भर बनना ही होगा[/caption]
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि किसी भी स्थिति में हमें आत्मनिर्भर बनना ही होगा[/caption]
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि किसी भी स्थिति में हमें आत्मनिर्भर बनना ही होगा[/caption]
परेशन सिंदूर के विजय बैनर
लोगों ने पीएम मोदी पर फूलों की बारिश की। रोड शो के दौरान सड़कों पर ऑपरेशन सिंदूर के विजय बैनर और जीएसटी सुधारों के लिए उन्हें धन्यवाद देने वाले पोस्टर भी सड़क के किनारे लगाए गए थे।पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
गुजरात के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने 'समुद्र से समृद्धि' समेत 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं, पीएम मोदी ने भावनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत 'विश्वबंधु' की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है, और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन, निर्भरता के दुश्मन को हराना होगा। हमें इसे हमेशा दोहराना होगा। जितनी ज़्यादा विदेशी निर्भरता होगी, देश की विफलता उतनी ही ज़्यादा होगी। [caption id="attachment_86183" align="aligncenter" width="1200"]
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि किसी भी स्थिति में हमें आत्मनिर्भर बनना ही होगा[/caption]