Friday, 17 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PM Narendra Modi Jalandhar Visit: पीएम मोदी के दौरे को लेकर जालंधर में हाई अलर्ट, 31 जगह ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें कौन-से रूट रहेंगे बंद
डेली संवाद, जालंधर।
PM Narendra Modi Jalandhar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस और जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाने के साथ-साथ विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से यह व्यवस्था पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के नेतृत्व में की गई है। वहीं, एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह और एसीपी ट्रैफिक अजय सिंह पूरे ट्रैफिक संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
शहर के प्रवेश और निकास मार्गों के अलावा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात दोनों सुचारु बनाए रखे जा सकें।
Traffic Diversion Route Plan[/caption]
Traffic Diversion Route Plan[/caption]
संतों से भी मुलाकात करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जालंधर दौरे के दौरान विभिन्न धार्मिक डेरों के संतों से भी मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार, अलग-अलग डेरों के संतों को प्रधानमंत्री से मिलने के लिए लगभग पांच मिनट का समय दिया गया है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भी जालंधर स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संतों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया था। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में पंजाब के मौजूदा सामाजिक और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। राजनीतिक दृष्टि से भी इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। [caption id="attachment_23427" align="aligncenter" width="512"]
Traffic Diversion Route Plan[/caption]
भारी वाहनों के लिए बदले गए रूट
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए भारी वाणिज्यिक वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन लागू किया गया है। लुधियाना से अमृतसर जाने वाले ट्रक, कंटेनर और टिप्पर अब फगवाड़ा सतनामपुरा, जंडियाला, नकोदर, कपूरथला और सुभानपुर मार्ग से भेजे जाएंगे। लुधियाना से होशियारपुर और पठानकोट जाने वाले भारी वाहनों को चंडीगढ़ बाईपास (कोनिका रिसॉर्ट), मेहटियाना, होशियारपुर और दसूहा मार्ग से भेजा जाएगा। मोगा से पठानकोट जाने वाले भारी वाहनों को नकोदर, कपूरथला, सुभानपुर, नडाला और टांडा रूट से डायवर्ट किया गया है। बसों के लिए भी जारी हुआ नया ट्रैफिक प्लान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजाब रोडवेज और अन्य बसों के लिए भी नए रूट निर्धारित किए गए हैं। जालंधर से अमृतसर जाने वाली सभी बसें कपूरथला और सुभानपुर मार्ग से चलेंगी। होशियारपुर रूट की बसों को नकोदर चौक, कपूरथला चौक, वेरका मिल्क प्लांट, पठानकोट चौक, किशनगढ़ और आदमपुर होकर भेजा जाएगा। लुधियाना जाने वाली बसें समरा चौक, 66 फीट रोड, जमशेर, जीएनए चौक, हवेली और फगवाड़ा मार्ग का उपयोग करेंगी। पठानकोट से जालंधर आने वाली बसें पठानकोट चौक, मकसूदां चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक और नकोदर चौक से होकर गुजरेंगी। शहर में 31 स्थानों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन स्थानीय यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर के 31 प्रमुख चौकों और कटों पर डायवर्जन लागू किया गया है। मैकडॉनल्ड्स कट और जीएनए चौक से आने वाले ट्रैफिक को दीप नगर, दशहरा ग्राउंड और डिफेंस कॉलोनी की ओर मोड़ा जाएगा। चौगिट्टी अंडरब्रिज और बीबीएमबी कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनों को गुरु नानकपुरा क्रॉसिंग और लाडोवाली रोड के रास्ते बस स्टैंड की ओर भेजा जाएगा। लामा पिंड चौक से आने वाले वाहनों को मकसूदां और सुभानपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा दसूहा, टांडा, होशियारपुर, फगवाड़ा, नकोदर, कला संघियां, कपूरथला और सुभानपुर से जालंधर आने वाले सामान्य यातायात को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। [caption id="attachment_23426" align="aligncenter" width="512"]
Traffic Diversion Route Plan[/caption]