Saturday, 04 April 2026
राजनीति
Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी का तीखा प्रहार, कहा- कांग्रेस चाहती है खाड़ी देश भारत को दुश्मन समझें
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Narendra Modi: देश के पांच राज्यों में चुनावी माहौल के बीच शनिवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। केरल के थिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसी राजनीति कर रही है जिससे खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों को परेशानी हो सकती है।
पीएम नरेंद्र मोदी
(Narendra Modi)
ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि पश्चिम एशियाई देश भारत को अपना दुश्मन समझें। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है जिससे खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा है।
केरल में बड़ा राजनीतिक बदलाव
उन्होंने कांग्रेस, यूडीएफ और एलडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन केरल के लाखों लोग विदेशों में काम करते हैं और उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने दावा किया कि इस बार केरल में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा और National Democratic Alliance (NDA) की सरकार बनेगी, जबकि Left Democratic Front (LDF) सत्ता से बाहर हो जाएगी।Here is how Thiruvalla welcomed me! Grateful for the affection. pic.twitter.com/9HyLqwBhbC
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2026
बंगाल में चार अफसर सस्पैंड
वहीं, पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव बढ़ता नजर आया। भबानीपुर में भाजपा नेता Suvendu Adhikari के नामांकन के दौरान लापरवाही के मामले में चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस के चार अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान भाजपा और All India Trinamool Congress (TMC) समर्थकों के बीच झड़प भी हुई, जिससे इलाके में तनाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बहरामपुर में कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury के साथ जनसंपर्क के दौरान धक्का-मुक्की की घटना सामने आई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह घटना टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई और इसमें स्थानीय पार्षद की मौजूदगी भी थी।LDF and UDF do not care about Keralam’s culture. pic.twitter.com/mNTn424rID
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2026