Saturday, 16 May 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PM Narendra Modi: नीदरलैंड दौरे पर PM मोदी, बोले- दुनिया आपदाओं के दौर से गुजर रही, भारत बन रहा स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी हब
डेली संवाद, नई दिल्ली।
PM Narendra Modi Netherlands Visit LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इन दिनों नीदरलैंड (Netherlands) के दौरे पर हैं। राजधानी The Hague में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई और भारत की तेजी से बढ़ती वैश्विक भूमिका को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी मानवता कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है और यह दशक आपदाओं का दशक बनता जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(Narendra Modi)
ने कहा कि दुनिया पहले कोरोना महामारी, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट जैसी समस्याओं से जूझ रही है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते कई दशकों में हुए विकास कार्यों पर पानी फिर सकता है और दुनिया की बड़ी आबादी दोबारा गरीबी के दलदल में फंस सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में देशों को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
PM Narendra Modi Netherlands Visit News[/caption]
भारत बड़े सपने देख रहा
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देख रहा है और देश के युवा नई तकनीकों के जरिए दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के युवा अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में देश को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है और तकनीक तथा डिजिटल क्षेत्र में नई पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन गया है। देश के स्टार्टअप एआई, रक्षा, अंतरिक्ष और नई तकनीकों के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत ने हाल ही में एक बड़ा एआई सम्मेलन आयोजित किया, जबकि इससे पहले जी-20 सम्मेलन की सफल मेजबानी कर दुनिया में अपनी क्षमता दिखाई। [caption id="attachment_110947" align="aligncenter" width="1200"]
PM Narendra Modi Netherlands Visit News[/caption]