ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 09 September 2025

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, 1500 करोड़ वित्तीय सहायता देने का ऐलान

डेली संवाद, शिमला। PM Narendra Modi Visit Himachal Pradesh News Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और पंजाब (Punjab) के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षेण किया। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद धर्मशाला में आपदा को लेकर एक बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। [caption id="attachment_84782" align="aligncenter" width="1200"] PM Narendra Modi Visit Himachal Pradesh News Update[/caption]

PM ने बाढ़ प्रभावित लोगों से की मुलाकात

मीटिंग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बैठक में मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के 18 प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी आपबीती सुनी। उन्होंने एक साल की नितिका से भी मुलाकात की, जिसके माता, पिता और दादी की 30 जून को मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ में मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने नितिका को पहले टॉफी दी और फिर उसे गोद में उठा लिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले हिमाचल में चंबा, भरमौर, कांगड़ा और अन्य क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। इसके बाद कांगड़ा में बैठक कर राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की और नुकसान का आकलन किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की। [caption id="attachment_84781" align="aligncenter" width="1200"] PM Narendra Modi Visit Himachal Pradesh News Update PM Narendra Modi Visit Himachal Pradesh News Update[/caption] हिमाचल प्रदेश के दौरे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया में तस्वीरे पोस्ट करते हुए लिखा कि- हिमाचल प्रदेश में भारी बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित कुछ लोगों से बातचीत की। उनकी पीड़ा के साथ ही त्रासदी से हुआ नुकसान मन को व्यथित करने वाला है। खराब मौसम का संकट झेल रहे हर व्यक्ति तक राहत और सहायता पहुंचे, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि- हवाई सर्वेक्षण के जरिए हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति का जायजा लिया। इस कठिन समय में हम प्रदेश के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। [caption id="attachment_84780" align="aligncenter" width="1200"] PM Narendra Modi Visit Himachal Pradesh News Update PM Narendra Modi Visit Himachal Pradesh News Update[/caption]

पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त भी जारी

इसके साथ ही एसडीआरएफ की दूसरी किस्त और पीएम किसान सम्मान निधि की अग्रिम किस्त जारी की जाएगी। पीएम आवास योजना के तहत मंजूरी, राष्ट्रीय राजमार्गों की बहाली, पीएमएनआरएफ से राहत राशि और पशुओं के लिए मिनी किट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद PM नरेंद्र मोदी पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। गुरदासपुर में वह बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। पंजाब की AAP सरकार ने केंद्र से 80 हजार करोड़ रुपए की मांग की है। वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा कि स्पेशल रिलीफ पैकेज दिया जाए।