Sunday, 01 February 2026
देश
PM Narendra Modi: जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में PM मोदी हुए नतमस्तक, बोले- यूरोप में बिकेंगे पंजाब के कपड़े
डेली संवाद, जालंधर।
PM Narendra Modi Punjab Jalandhar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर स्थित रविदासिया समाज के सबसे बड़े और पवित्र धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और संगत को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(PM Narendra Modi)
ने अपने संबोधन की शुरुआत पंजाबी भाषा में करते हुए कहा—“मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां।” उनके इस संबोधन से संगत में उत्साह और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। करीब 33 मिनट के अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का दिल जीत लिया।
Narendra Modi Jalandhar Visit[/caption]
Narendra Modi Jalandhar Visit News[/caption]
Narendra Modi Jalandhar Visit Update[/caption]
विकास की प्रतिबद्धता दोहराई
पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने संत गुरु रविदास महाराज के विचारों, सामाजिक समानता, विकसित भारत के संकल्प और पंजाब के आर्थिक विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बात की। उन्होंने संत रविदास की वाणी से तीन श्लोक भी पढ़े और काशी, मध्यप्रदेश और पंजाब में संत रविदास से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। [caption id="attachment_101223" align="aligncenter" width="1200"]
Narendra Modi Jalandhar Visit[/caption]
संत रविदास की जन्मभूमि काशी से जुड़ा मेरा रिश्ता
प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि उनका रिश्ता संत गुरु रविदास महाराज की जन्मभूमि काशी से है। उन्होंने कहा, “काशी ने मुझे सेवा का अवसर दिया। मैंने उन घाटों को छुआ है, जहां संत रविदास ने शिक्षा प्राप्त की। मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि यहीं से उन्होंने संदेश दिया था—‘मन चंगा तां कठौती च गंगा।’” प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।संत निरंजन दास को पद्मश्री
प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने डेरा सचखंड बल्लां द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संत श्री पीपल दास और संत श्री श्रवण दास की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संत निरंजन दास समाज को नई दिशा दे रहे हैं। इन्हीं सेवाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने संत निरंजन दास को पद्मश्री से सम्मानित किया है।संत रविदास ने समानता का दिया संदेश
प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि संत रविदास का जन्म ऐसे समय में हुआ, जब देश पर लगातार आक्रमण हो रहे थे और समाज कई चुनौतियों से गुजर रहा था। उन्होंने कहा कि संतों ने हमेशा समानता और मानवता का संदेश दिया।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इसी भावना को सम्मान देते हुए अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने संत रविदास की प्रसिद्ध पंक्ति—“एकौ माटी के सब भांडे”—का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी मनुष्य समान हैं। [caption id="attachment_101221" align="aligncenter" width="1200"]
Narendra Modi Jalandhar Visit News[/caption]
संत रविदास का ‘बेगमपुरा’ का सपना
प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने कहा कि संत रविदास महाराज ने ‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना की थी—ऐसा शहर जहां कोई दुखी न हो, कोई वंचित न हो। उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद अब भारत मिशन मोड में संत रविदास के विचारों को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। “विकसित भारत का विचार संत रविदास जी की सोच से ही निकला है,” पीएम मोदी ने कहा।बजट में पंजाब और दोआबा पर विशेष फोकस
प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने उसी दिन संसद में पेश हुए केंद्रीय बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बजट में पंजाब को बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि सरकार ने सड़क, पुल, बिजली, पानी, सिंचाई और गरीबों के लिए आवास जैसे क्षेत्रों में 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है। इसका सीधा लाभ जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर जैसे औद्योगिक और व्यापारिक शहरों को मिलेगा।MSME और खेलों में पंजाब को मिलेगा फायदा
पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि पंजाब उन राज्यों में शामिल है, जहां MSME यानी छोटे और मध्यम उद्योगों की मजबूत संस्कृति है। इसी को ध्यान में रखते हुए बजट में MSME सेक्टर के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी पंजाब पहले से अग्रणी रहा है और ‘खेलो इंडिया’ के तहत राज्य को बड़ा लाभ मिलने वाला है। इससे कोच और खिलाड़ी तैयार होंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।यूरोप के 27 देशों का बाजार खुला, पंजाब को होगा बड़ा लाभ
प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने यूरोपीय यूनियन के साथ हुई ट्रेड डील का उल्लेख करते हुए इसे “मदर ऑफ ऑल डील” बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद भारत के लिए 27 यूरोपीय देशों का बाजार खुल गया है। “जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के उद्योगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। अब यहां बने कपड़े और उत्पाद यूरोप में बहुत कम टैक्स पर बिकेंगे,” उन्होंने कहा। इससे फैक्ट्रियों में उत्पादन बढ़ेगा, ऑर्डर बढ़ेंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। [caption id="attachment_101222" align="aligncenter" width="1200"]
Narendra Modi Jalandhar Visit Update[/caption]