Saturday, 09 May 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में नशा तस्कर के घर रेड करने पहुंची पुलिस पर हमला, परिवार ने घेर कर पीटा
डेली संवाद, बठिंडा।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में नशा तस्कर के घर पर रेड करने पहुंची पुलिस पर द्वारा हमला करने की खबर सामने आ रही है। इस हमले में एएसआई और एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (
Punjab
) के तलवंडी साबो के गांव चट्ठेवाला में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस कथित नशा तस्कर के घर दबिश देने पहुंची थी। इस हमले में एक एएसआई और एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गए।