Monday, 15 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 5 पिस्टल और मैगजीन बरामद
डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News:
पंजाब (
Punjab
) में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।
हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़
मिली जानकारी के मुताबिक फाजिल्का पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने विदेशी संचालकों द्वारा समर्थित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और पांच विदेशी पिस्तौल और 9 मैगजीन बरामद की है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरिंद्र सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मामले में थाना सदर फाजिल्का में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को खंगाल रही है, ताकि पूरे गैंग को गिरफ्तार किया जा सके। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये हथियार पंजाब में आपराधिक गिरोहों द्वारा इस्तेमाल के लिए एक विदेशी संस्था के माध्यम से पाकिस्तान से मंगवाए जाते हैं।Acting on a specific tip-off, @FazilkaPolice busts a cross-border weapon smuggling module with links to #Pakistan and arrests two persons backed by foreign-based handlers and recovers 5 foreign made pistols (.30 bore) and 9 magazines. Preliminary investigation reveals, the… pic.twitter.com/dhOX3AONhR
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) September 15, 2025