Saturday, 07 March 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब में एक पुलिस कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि घरेलू विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (
Amritsar
) के राजासांसी क्षेत्र के गांव जगदेव कलां में घरेलू विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने घर पर हमला कर लोहे की रॉड और डंडों से कांस्टेबल से मारपीट की।
रास्ते में मौत
गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल जगजीत सिंह को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि उसके पति जगजीत सिंह ड्यूटी खत्म करके शनिवार को घर लौटे थे।