ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 01 June 2026

Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) के घर पंजाब पुलिस पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया (Bikram Singh Majithia) के घर पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में आवास के बाहर भारी पुलिस पुलिस बल तैनात है।

मजीठा पुलिस स्टेशन में हंगामा

बता दे कि ये मामला मजीठा पुलिस स्टेशन में हंगामे का बताया जा रहा है। दरअसल, रविवार को मजीठिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में समर्थक मजीठा थाने पहुंचे थे। इस दौरान थाने के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की हिरासत में मौजूद एक व्यक्ति को जबरन छुड़वा लिया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई।

आरोपियों की तलाश जारी

टीमें लगातार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं और मामले से जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस ने दोषियों की गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया है।