Thursday, 05 February 2026
पंजाब
Power Cut: कल नहीं आएगी बिजली, कई इलाकों में लगेगा लंबा पावर कट
डेली संवाद, नूरपुरबेदी।
Power Cut: पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र में को बिजली कट (Electricity Off) का सामना करना पड़ेगा। पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड (PSPCL) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 के.वी. गांव बस्सी फीडर पर निर्धारित मरम्मत कार्य के चलते इससे जुड़े कई गांवों में कृषि मोटरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
एस.डी.ओ. उप-संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर (
Nurpur Bedi
) इंजीनियर अखिलेश कुमार के हवाले से जे.ई. रोहित कुमार ने बताया कि यह बिजली कट 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान गांव चैहिड़ माजरा, बड़वा, लालपुर, मीरपुर, भटोली, ससकौर, खेड़ी, रौली, झिंजड़ी, मूसापुर, बस्सी, चनौली, शाहपुर बेला, कूंभेवाल और सेखपुर सहित आसपास के इलाकों में कृषि मोटरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
[caption id="attachment_60525" align="aligncenter" width="800"]
Electricity[/caption]
Electricity[/caption]
Electricity[/caption]
होशियारपुर और टांडा उड़मुड़ में भी बिजली कट
विभाग ने किसानों से सहयोग की अपील की है। इसी तरह होशियारपुर और टांडा उड़मुड़ क्षेत्रों में भी आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होशियारपुर शहरी उपमंडल के सहायक इंजीनियर बलदेव राज ने बताया कि माल रोड स्थित 66 के.वी. सब-स्टेशन पर ट्रांसफार्मर की क्षमता 12.5 एम.बी.ए. से बढ़ाकर 20 एम.बी.ए. किए जाने के कारण सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इस दौरान माल रोड, कृष्ण नगर, कोर्ट रोड, हरी नगर, बालकृष्ण रोड, रेलवे रोड, प्रेमगढ़, कच्चा टोबा, रेड रोड, बकीलां बाजार, आर्य नगर, प्रहलाद नगर, कमेटी बाजार, बहादुरपुर, चांद नगर, धोबी घाट रोड, डी.सी. रोड, जोधामल रोड, माहिलपुर अड्डा, सैफरन सिटी सहित कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी। [caption id="attachment_4030" align="aligncenter" width="800"]
Electricity[/caption]