Thursday, 10 July 2025
पंजाब
Punjab News: बिजली मंत्री ने इंजी. रविन्द्र सिंह सैनी को PSERC के सदस्य के तौर पर दिलाई शपथ
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई. टी. ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने आज पंजाब भवन में करवाए गए एक शानदार समारोह के दौरान पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन (PSERC) के सदस्य के तौर पर नियुक्त किए गए इंजी. रविन्द्र सिंह सैनी को पद की शपथ दिलाई।
बिजली मंत्री ने इंजी. रविन्द्र सिंह सैनी को PSERC के सदस्य के तौर पर दिलाई शपथ[/caption]
बिजली मंत्री ने आगे कहा कि यह नियुक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व अधीन बिजली क्षेत्र सम्बन्धी अदारों को सशक्त बनाने और कुशल प्रशासन यकीनी बनाने के प्रति पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दर्शाती है। सैनी की व्यापक तकनीकी सूझ और व्यावहारिक तजुर्बाे से पी.एस.ई.आर.सी. पंजाब के लोगों को विश्वसनीय और किफ़ायती बिजली प्रदान करने सम्बन्धी सरकार के दृष्टिकोण के मुताबिक समय पर उपभोक्ता अनुकूल फ़ैसले लेने के योग्य होगा।
सैनी के पास बिजली क्षेत्र का व्यापक तजुर्बा
शपथ ग्रहण समागम के उपरांत मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ( Harbhajan Singh ETO) ने कहा कि इंजीनियर सैनी के पास पंजाब के बिजली क्षेत्र का व्यापक तजुर्बा और गहरी समझ है, जो पी.एस.ई.आर.सी. के कामकाज को और बेहतर बनाने में मदद करेगी।यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नियुक्ति से कमीशन अपनी पूरी क्षमता के साथ निष्पक्ष नियमों को यकीनी बनाने, पारदर्शिता को उत्साहित करने और उपभोक्ताओं, उपयोगिताओं और भाईवालों के हितों की रक्षा करने के लिए बेहतर ढंग से काम करेगा। मंत्री ने कहा कि बिजली क्षेत्र में सैनी ने कीमती योगदान डाला है और कमीशन में उनकी नियुक्ति निश्चत तौर पर इसकी रेगुलेटरी कुशलता में विस्तार करेगी। [caption id="attachment_77690" align="alignnone" width="1200"]