Wednesday, 22 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में पावर कट पर भड़के लोग, जबरन बिजली घर में घुसे, खुद ही सप्लाई की चालू
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में पिछले दिनों से बिजली कट लगाए जाने से परेशान लोगों ने बिजली घर में घुस कर जमकर हंगामा कर दिया और खुद ही सप्लाई भी शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (
Amritsar
) के गांव वडाला भिट्ठे के बिजली घर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब आसपास के गांवों के कुछ नाराज लोगों ने गेट तोड़कर जबरदस्ती अंदर प्रवेश कर लिया।