Saturday, 22 November 2025
पंजाब
PR In Canada: कनाडा में PR हासिल करना हुआ मुश्किल, सरकार ने लाखों पंजाबी युवाओं के रद्द किए Visa
डेली संवाद, कनाडा। PR In Canada:
अगर आप भी कनाडा (Canada) जाकर वहां पढ़ाई और उसके बाद जॉब करने के बारे में सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल कनाडा ने कई पंजाबी युवाओं के वीजा (Visa) आवेदन रद्द कर दिए है।
PR In Canada[/caption]
Study In Canada[/caption]
वहीं इस फैसले के खिलाफ कनाडा (Canada) में जोरदार विरोध शुरू हो गया है। युवाओं का आरोप है कि सरकार ने दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया का मौका दिए बिना ही एकतरफा आवेदन खारिज कर दिए, जबकि सरकार यह दावा कर रही थी कि उसे एक लाख कुशल श्रमिकों की जरूरत है।
बंद किया प्रोग्राम
मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा ( Canada ) में पीआर (PR) की उम्मीद कर रहे लाखों भारतीयों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि कनाडा सरकार ने Skilled Trades Stream प्रोग्राम को बंद कर दिया है जिससे पीआर की उम्मीद कर रहे लाखों भारतीयों को झटका लगा है। [caption id="attachment_88252" align="alignnone" width="1200"]
PR In Canada[/caption]
एप्लीकेशन की जा रही वापिस
बताया जा रहा है कि कनाडा (Canada) की ओंटारियो सरकार ने Skilled Trades Stream को बंद कर दिया है। इस प्रोग्राम के तहत ली गई एप्लीकेशन लोगों को अब वापिस की जा रही है। कहा जा रहा है कि लोगों को उनकी फीस और उनकी फाइलें भी जल्द ही वापिस कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार इसके साथ ही सरकार ने बताया कि ये फाइलें पिछले डेढ़ दो सालों से बंद पड़ी थी लेकिन अब इस प्रोग्राम को बंद कर दिया है जिसके चलते इन लोगों को उनकी एप्लीकेशन और उनकी फीस वापीड़ लौटाई जा रही है। सरकार ने कहा कि इस प्रोग्राम में बहुत ज्यादा फ्रॉड हो रहा है जिसके चलते इसको बंद करने का फैसला लिया है। [caption id="attachment_80197" align="alignnone" width="1200"]
Study In Canada[/caption]
वहीं इस फैसले के खिलाफ कनाडा (Canada) में जोरदार विरोध शुरू हो गया है। युवाओं का आरोप है कि सरकार ने दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया का मौका दिए बिना ही एकतरफा आवेदन खारिज कर दिए, जबकि सरकार यह दावा कर रही थी कि उसे एक लाख कुशल श्रमिकों की जरूरत है।