Friday, 02 January 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Pre Marital Sex Ban: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब शादी से पहले सेक्स करने पर होगी जेल, लिव-इन में रहना भी गैर कानूनी
डेली संवाद, इंडोनेशिया।
Pre Marital Sex Ban: सरकार ने नया क्रिमिनल कोड लागू करने का ऐलान किया है। नए कानून में कई तरह की सख्ती की गई है। इसके तहत शादी से पहले संबंध बनाना गैरकानूनी होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया (
Indonesia
) सरकार ने नया क्रिमिनल कोड लागू करने का ऐलान किया है। नए कानून में कई तरह की सख्ती की गई है। इसके तहत शादी से पहले संबंध बनाना गैरकानूनी होगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[caption id="attachment_98347" align="aligncenter" width="1200"]
Pre Marital Sex Ban[/caption]
Pre Marital Sex Ban[/caption]
Pre Marital Sex Ban[/caption]
Pre Marital Sex Ban[/caption]
लिव-इन में रहना भी गैर कानूनी
इसके साथ साथ ही लिव-इन में रहना भी गैर कानूनी माना जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि नया कानून 2 जनवरी से लागू होगा। इसके तहत राष्ट्रपति, सरकारी संस्थानों या देश का अपमान करने पर भी जेल हो सकती है। अब इस नए कानून का विरोध शुरू हो गया है।यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’
वहीं सरकार का कहना है कि यह कानून देश की संस्कृति और आधुनिक कानूनी जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है, लेकिन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और कानूनी विशेषज्ञों को इसके दुरुपयोग का डर सता रहा है। नए कानून के तहत शादी से पहले यौन संबंध रखने पर एक साल तक की जेल हो सकती है। [caption id="attachment_98348" align="aligncenter" width="1200"]
Pre Marital Sex Ban[/caption]
विदेशी पर्यटक कानून के दायरे में नहीं आएंगे
इसमें एक शर्त है। मामला तभी दर्ज होगा जब आरोपी के पति, पत्नी, माता-पिता या बच्चे इसकी शिकायत करें। अभी तक इंडोनेशिया में सिर्फ शादी के बाद बेवफाई को ही अपराध माना जाता था। इस प्रावधान को लेकर पर्यटन उद्योग ने राहत की सांस ली है। टूरिज्म संगठनों का कहना है कि शिकायत की शर्त होने से विदेशी पर्यटक सीधे कानून के दायरे में नहीं आएंगे। नए कानून में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और सरकारी संस्थानों का अपमान करने पर तीन साल तक की जेल का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा, देश की आधिकारिक विचारधारा के खिलाफ माने जाने वाले विचारों, जैसे कम्युनिज्म के प्रचार पर चार साल तक की सजा हो सकती है। [caption id="attachment_98349" align="aligncenter" width="1200"]
Pre Marital Sex Ban[/caption]