Thursday, 13 November 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में पुलिस को धक्का देकर फरार हुआ कैदी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
पंजाब (Punjab) में एक कैदी के फरार होने की खबर सामने आ रही है जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंम मच गया और उसकी तलाश करने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ (
Chandigarh
) के सेक्टर-32 अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया एक कैदी पुलिस की निगरानी से फरार हो गया है। फरार कैदी की पहचान सोनू (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 5 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी था।
पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार
बताया जा रहा है कि कैदी सोनू को लुधियाना सेंट्रल जेल से बीमारी के चलते इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया था। देर रात सोनू ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया।