Wednesday, 01 April 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा में रबी फसलों की खरीद शुरू, मंडियों में किसानों के लिए बढ़ाई गई सुविधाएं
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (
Haryana
) में इस साल रबी फसलों की सरकारी खरीद आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की सभी अनाज मंडियों को पूरी तरह तैयार कर लिया है।
मंडी परिसर में सफाई और साफ-सुथरी व्यवस्था के साथ-साथ किसानों के बैठने, प्रतीक्षा और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक मंडी स्थल की जिओ-फेंसिंग कर दी गई है।