Wednesday, 20 May 2026
पंजाब
Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के पूर्व CMD केडी चौधरी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (
Ludhiana
) में विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के पूर्व CMD केडी चौधरी, पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजीव प्रभाकर और लुधियाना स्थित दामिनी रिसॉर्ट एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित गर्ग को गिरफ्तार किया है।