ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 11 August 2025

Punjab News: पंजाब में हड़ताल पर गए बिजली कर्मचारियों पर PSPCL का बड़ा एक्शन, दी सख्त चेतावनी

पंजाब में मीटर रीडरों की हड़ताल के बाद हरकत में पावरकॉम
पंजाब में मीटर रीडरों की हड़ताल के बाद हरकत में पावरकॉम
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में बिजली कर्मचारियों ने 11 से 13 अगस्त तक सामूहिक छुट्टी पर जाने का ऐलान किया है। इस दौरान जे.ई., लाइनमैन, क्लर्क समेत अन्य सभी कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे।

कर्मचारियों की नौकरी जा सकती

वहीं PSPCL द्वारा सामूहिक छुट्टी पर गए कर्मचारियों के खिलाफ जारी किए गए एक्शन लेंटर में कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए कहा गया है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है, जिसके चलते कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

कॉर्पोरेशन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अगर कॉर्पोरेशन द्वारा भर्ती किए गए कॉन्ट्रैक्ट, वर्कचार्ज, दैनिक वेतन और कंटिंजेंट कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं, तो उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं और प्रोबेशन पर चल रहे पदोन्नत अधिकारियों/कर्मचारियों की पदोन्नति रद्द की जा सकती है।

काम पर वापिस आने की अपील

इस संबंध में कॉर्पोरेशन की ओर से जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि कॉर्पोरेशन में कार्यरत सभी कर्मचारियों पर एस्मा लागू है, जिसके तहत 3 साल तक की कैद और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सामूहिक छुट्टी पर गए कर्मचारियों से काम पर वापिस आने की अपील की है।