ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 15 July 2025

Jalandhar News: सेंट सोल्जर में छात्रों की पढ़ाई में आ रही समस्याओं से अवगत कराने हेतु PTM का किया आयोजन

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर में छात्रों की पढ़ाई में आ रही समस्याओं से अवगत कराने हेतु अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शिक्षकों और अभिभावकों के बीच एक संवादात्मक बैठक थी जिसका उद्देश्य छात्रों की समस्याओं से अभिभावकों और शिक्षकों को अवगत कराना था। [caption id="attachment_78213" align="aligncenter" width="1200"] A PTM was organised at St Soldier A PTM was organised at St Soldier[/caption]

छात्रों की पढ़ाई में आने वाली समस्याओं पर चर्चा

यह शिक्षकों को छात्रों की समस्याओं का समाधान ढूँढने में अभिभावकों की मदद करने का अवसर रहा, जैसे शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी को कम करना। छात्रों की पढ़ाई में आने वाली समस्याओं पर चर्चा करना। अभिभावकों को उनके बच्चे के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक प्रदर्शन के बारे में जानकारी देना। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम शिक्षकों ने अभिभावकों को शैक्षणिक और द्वितीय इकाई परीक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में मार्गदर्शन दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मंगला शर्मा ने अभिभावकों से मुलाकात की और उन्हें आगामी प्रगति का आश्वासन दिया।