ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 June 2026

Punjab News: लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित

लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित
लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: शहीदों के सिरताज पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी की अद्वितीय शहादत तथा निर्जला एकादशी को समर्पित करते हुए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा आज पंजाब सिविल सचिवालय-1, चंडीगढ़ में ‘छबील’ तथा छोले एवं कड़ाह प्रसाद के लंगर का आयोजित किया गया। इस नेक कार्य के माध्यम से संगत की सेवा करते हुए विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगभग पाँच घंटे तक पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से लोगों को ठंडा मीठा जल तथा कड़ाह प्रसाद एवं छोले वितरित किए। लोक-कल्याण के इस कार्य में विभाग का नेतृत्व विशेष सचिव-कम-निदेशक पुनीत गोयल तथा उप सचिव दीपांकर गर्ग ने किया। [caption id="attachment_21353" align="alignnone" width="1200"] लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित[/caption] इस अवसर पर विभाग के अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक इशविंदर सिंह ग्रेवाल, प्रीत कंवल सिंह और मनविंदर सिंह, उप निदेशक नवदीप सिंह गिल एवं शेरजंग सिंह हुंदल सहित विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धाभाव से संगत की सेवा की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस नेक कार्य में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली लंगर सेवा के दौरान पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित शब्द-कीर्तन के माध्यम से संगतों ने आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।