Thursday, 20 November 2025
पंजाब
Punjab: नौवें पातशाह जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को पूरे श्रद्धा-भाव से मनाया जा रहा है। इन समारोहों के तहत गुरुवार को श्री आनंदपुर साहिब, मालेरकोटला और मानसा में भव्य लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए।
Light and sound show[/caption]
इस मौके पर बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार की इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रदेश की नई पीढ़ी को श्री गुरु तेग बहादर जी की अनुपम शहादत, जीवन और शिक्षाओं से परिचित कराना है।
शानदार लाइट एंड साउंड शो आयोजित
इन समागमों में प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, स्थानीय नेताओं और बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। श्री आनंदपुर साहिब के चरण गंगा स्टेडियम में आयोजित शानदार लाइट एंड साउंड शो में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ( Harjot Singh Bains ) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में संगत ने शिरकत की। [caption id="attachment_91610" align="aligncenter" width="1200"]