ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 27 July 2026

Fraud Travel Agent: विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fraud Travel Agent: विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है। ऐसा ही मामला सामने आ रहा है।

तीन अलग-अलग मामले

गुरदासपुर जिले में विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायतों की जांच के बाद कुल 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों मामलों में आरोपियों पर कुल 36 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

वहीं सिटी थाना गुरदासपुर पुलिस के अनुसार, गुरदासपुर निवासी सीता ने शिकायत दर्ज कराई कि सुनील, उसकी पत्नी नीति शर्मा और पवन शर्मा ने उसके बेटे निखिल को विदेश भेजने का भरोसा दिलाकर 12 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे लौटाए गए। शिकायत की जांच डीएसपी सिटी द्वारा किए जाने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा कर 15 लाख रुपये लिए

थाना तिबड़ पुलिस ने शुभकीरत सिंह की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करनदीप सिंह, परमिंदर कौर, अवतार सिंह, सतबीर सिंह और प्रिया ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा कर 15 लाख रुपये लिए। लेकिन बाद में न तो वीजा की प्रक्रिया पूरी की गई और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसे धमकाया। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

एक अन्य मामले में थाना तिबड़ पुलिस ने हरविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बख्तपुर निवासी दुर्योधन सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके बेटे नवजोत सिंह को विदेश भेजने का भरोसा देकर 9 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई और न ही रकम लौटाई गई। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।