ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 04 November 2026

Punjab News: पंजाब सरकार के सहयोग से 13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल: मोहिंदर भगत

Punjab News: पंजाब सरकार के सहयोग से 13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल: मोहिंदर भगत

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज विभाग की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए 13 से 15 नवंबर, 2026 तक चंडीगढ़ के सेक्टर 5 स्थित लेक क्लब में होने वाले 10वें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल की तैयारियों और प्रबंधों का जायजा लिया।

बैठक के दौरान मंत्री ने पूर्व सैनिकों से संबंधित मुद्दों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को उनके कल्याण संबंधी मामलों पर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन, हेडक्वार्टर वेस्टर्न कमांड और भाग लेने वाली अन्य संस्थाओं के सहयोग से करवाए जा रहे इस प्रतिष्ठित आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

आम लोगों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा

उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत की गौरवशाली सैन्य विरासत, सशस्त्र बलों की वीरता और देश की सेवा में सैनिकों द्वारा दिए गए महान बलिदानों को दर्शाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा। 'पंजाब और भारत के युवाओं की सेवा का एक दशक' विषय पर आधारित इस आयोजन के 10वें संस्करण में कई जानकारीपूर्ण, शैक्षिक और रोचक गतिविधियां शामिल होंगी। यह आयोजन आम लोगों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

मंत्री ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के महान सैन्य इतिहास से जोड़ना और उन्हें साहस, देशभक्ति, नेतृत्व और बलिदान की कहानियों के माध्यम से प्रेरित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, पूर्व सैनिकों, रक्षा मामलों में रुचि रखने वालों और आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।