Saturday, 16 May 2026
पंजाब
Punjab News: लाडोवाल टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने पड़की गौमांस से भरी जीप
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) के लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) पर पुलिस और गौ रक्षकों की सतर्कता से गौ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक महिंद्रा जीप से करीब 17 क्विंटल गौमांस बरामद किया है। यह खेप पंजाब के अमृतसर से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ले जाई जा रही थी।
मामले में
पुलिस (Police)
ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी न्यू प्रोफेसर कॉलोनी, पटियाला ने पुलिस को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा जीप में भारी मात्रा में गौमांस भरकर यूपी भेजा जा रहा है।
[caption id="attachment_104798" align="aligncenter" width="1200"]
Ladowal Toll Plaza[/caption]
Police[/caption]
Ladowal Toll Plaza[/caption]
लाडोवाल टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर दी
सूचना मिलते ही गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी दर्शन सिंह के साथ वीरवार को लाडोवाल टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी के दौरान जैसे ही यूपी नंबर की महिंद्रा जीप (UP-11-CT-0682) वहां पहुंची, उसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान जीप के अंदर से करीब 17 क्विंटल गौमांस बरामद हुआ। मौके पर मौजूद दोनों आरोपियों को तुरंत काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार और हुसैन के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कई अहम खुलासे किए। आरोपियों ने बताया कि अमृतसर निवासी सुहेल और समीर ने गौहत्या कर यह गौमांस जीप में लोड करवाया था। इसके बाद इस खेप को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोहम्मद तासिम और केसर तक पहुंचाया जाना था। [caption id="attachment_78345" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]