Friday, 13 November 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में नगर पालिका उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन मिले 3 पर्चे
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने जानकारी दी है कि नगर निगम पटियाला (ज़िला पटियाला) के 30 वार्डों, नगर कौंसिल बाघा पुराणा के 15 वार्डों और नगर कौंसिल धर्मकोट (ज़िला मोगा) के 7 वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए, नामांकन भरने के पहले दिन यानी 13.11.2026 को कुल 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत
राज्य चुनाव आयोग ने आगे बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन ज़िला मोगा के अंतर्गत नगर कौंसिल बाघा पुराणा के 15 वार्डों के चुनाव के लिए 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जबकि नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों और नगर कौंसिल धर्मकोट (ज़िला मोगा) के 7 वार्डों के चुनाव के लिए कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।