ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 24 September 2026

Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस पुलिस थाने के SHO को किया सस्पैंड, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस पुलिस थाने के SHO को किया सस्पैंड, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर में ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस घटना के बाद सरकार ने पुलिस थाने के SHO को ही सस्पैंड कर दिया है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस हिरासत से भागे आरोपी की पहचान गांव झंझोटी निवासी करण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात पुलिस आरोपी को हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके में लेकर पहुंची थी, जहां वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

SHO को किया सस्पैंड

आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, मामले में एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने राजासांसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को कथित लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर की रात राजासांसी इलाके में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात ASI जसवंत सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कथित तौर पर उनका पीछा किया और उनके सिर पर गोली चला दी।

गोली उनकी पगड़ी को भेदते हुए सिर को छूकर निकल गई, जिससे ASI जसवंत सिंह को चोट लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के आधार पर करण को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस ने पांच दिन का रिमांड हासिल किया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में जानकारी जुटा रही थी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की ओर से फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

हथियार बरामद करने ले गई थी पुलिस

बताया जा रहा है कि बुधवार रात पुलिस टीम आरोपी करण को हथियार की बरामदगी के लिए मजीठा इलाके में लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपी की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

TTH ने भी जारी किया था पोस्टर

इस मामले को लेकर तहरीक-ए-तालिबान हिंदोस्तान (TTH) के नाम से भी एक पोस्टर सामने आया था। हालांकि, पोस्टर में कथित तौर पर गलत तस्वीर इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी।

शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने घटना को लेकर कुछ संदेह भी जताया था। बाद में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इसे पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला माना था।

फिलहाल पुलिस आरोपी करण की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पुलिस हिरासत से आरोपी किस तरह फरार हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।