ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 12 November 2026

Punjab News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की भलाई के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मोहिंदर भगत

Punjab News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की भलाई के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मोहिंदर भगत

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्वतंत्रता सेनानी कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान स्वतंत्रता सेनानी कल्याण विभाग की विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव ने मंत्री को स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों की भलाई से संबंधित विभिन्न मुद्दों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

अधिकारियों को निर्देश दिए

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के कल्याण और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा उनसे संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

मंत्री ने अधिकारियों को बैठक के दौरान विचार-विमर्श किए गए मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं लाभों का फायदा उठाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।