ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 03 November 2026

Punjab News: वित्त मंत्री ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश

Punjab News: वित्त मंत्री ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कर्मचारी मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के रूप में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज 6 कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इन बैठकों के दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों और उनके सामने आ रही कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित प्रशासनिक विभागों को सभी जायज़ मांगों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके मुद्दों के समाधान के लिए ईमानदार प्रयास कर रही है।

सभी जायज़ मांगों की गंभीरता से जांच करें

इस विचार-विमर्श के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिया कि वे सभी जायज़ मांगों की गंभीरता से जांच करें और उनका जल्द से जल्द निपटारा सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

कर्मचारी कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया, "राज्य सरकार आपके मुद्दों के समाधान के लिए पहले से ही सहानुभूति और सद्भावना के साथ काम कर रही है।"

प्रतिनिधियों की मांगें भी ध्यानपूर्वक सुनी

वित्त मंत्री ने एसोसिएट प्री-प्राइमरी टीचर यूनियन पंजाब, स्पेशल कैडर टीचर फ्रंट पंजाब और फॉरेस्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की और उनके मांग-पत्र प्राप्त किए। इसके अलावा उन्होंने आम आदमी क्लीनिक साझा फ्रंट पंजाब, आउटसोर्स स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन पंजाब और पंजाब पुलिस कोरोना वॉरियर्स के प्रतिनिधियों की मांगें भी ध्यानपूर्वक सुनीं।