ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 02 October 2026

Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर संधवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर संधवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Kultar Singh Sandhwan) ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संदेश में स्पीकर संधवां ने राज्य के लोगों से महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा और आपसी सद्भावना के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

आंदोलनों ने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी

उन्होंने महात्मा गांधी को एक महान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के कारण ही भारत को स्वतंत्रता मिली और उनके विभिन्न संघर्षपूर्ण आंदोलनों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की नींव हिला दी।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

संधवां ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दी गई कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां गांधी जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और दर्शन से प्रेरणा लेती रहेंगी।