ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 19 August 2026

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 610 स्थानों पर छापेमारी; 344 गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 610 स्थानों पर छापेमारी; 344 गिरफ्तार

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सूबे में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 211वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 610 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

344 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

211वें दिन, पुलिस टीमों ने पांच हथियारों सहित 344 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 62,221 हो गईं। इसके अलावा 216 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 3 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

13.01 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 536वें दिन भी जारी रखते हुए आज 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 9.7 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 325 नशीली गोलियाँ और 13.01 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। इससे केवल 536 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76,085 हो गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छुड़ाऊ और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।