Thursday, 09 October 2025
पंजाब
Punjab News: आप MLA को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला, जाने क्या है पूरा मामला
डेली संवाद, पटियाला।
Punjab News: Aam Aadmi Party MLA Harmeet Singh Pathan Majra Rape Case Bail Petition Hearing Patiala Court Update - पंजाब (Punjab) में फरार चल रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विधायक को कोर्ट से झटका लगा है। पठानमाजरा पिछले कई दिनों से फरार चल रहे हैं।
Harmeet Singh Pathanmajra[/caption]
ऐसे में अगर जमानत दे दी गई तो वह जांच में भी शामिल नहीं होंगे। बता दे कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा बलात्कार के एक मामले में फरार है। अब हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं विधायक के वकील सिमरनजीत सिंह ने कहा है कि वह अब इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और वहां जल्द ही याचिका दायर की जाएगी।
Harmeet Singh Pathanmajra[/caption]
वहीं महिला ने आरोप लगाया कि 2013 में फेसबुक पर पहचान होने के बाद 2021 में गुरुद्वारे में शादी हुई। तभी 2022 के चुनावी हलफनामे में पहली पत्नी का नाम सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ। महिला ने शारीरिक शोषण, धमकी देने और अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए।
जमानत याचिका खारिज
मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला कोर्ट ने सनौर हलके के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ( Harmeet Singh Pathanmajra ) को बड़ा झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट में सरकारी वकीलों ने कहा कि पठानमाजरा करीब एक महीने से फरार हैं। [caption id="attachment_88589" align="aligncenter" width="1200"]
Harmeet Singh Pathanmajra[/caption]
ऐसे में अगर जमानत दे दी गई तो वह जांच में भी शामिल नहीं होंगे। बता दे कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा बलात्कार के एक मामले में फरार है। अब हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं विधायक के वकील सिमरनजीत सिंह ने कहा है कि वह अब इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और वहां जल्द ही याचिका दायर की जाएगी।
जाने क्या है मामला
बता दे कि पटियाला के सिविल लाइन थाने में 3 सितंबर को आप विधायक के खिलाफ FIR दर्ज हुई। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने सरकारी नौकरी और योजनाओं का लालच देकर लाखों रुपए वसूले और खुद को तलाकशुदा बताकर एक महिला को धोखा दिया। [caption id="attachment_88591" align="alignnone" width="1200"]