Tuesday, 28 April 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब में AAP का बड़ा फैसला, जालंधर में सभी विधायकों की 'आपात' बैठक, मनीष सिसौदिया लेंगे मीटिंग
डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर।
Punjab AAP Crisis Nes Update: पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य में संभावित टूट को रोकने में जुट गई है। पार्टी हाईकमान ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कदम उठाते हुए सभी विधायकों की अहम बैठक बुला ली है। ये बैठक जालंधर में प्रस्तावित है।
जानकारी के मुताबिक, AAP के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 29 अप्रैल को जालंधर में सभी विधायकों को तलब किया है। इस बैठक में ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। खास बात यह है कि बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल रहेंगे। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व विधायकों की नब्ज टटोलने और उनकी वफादारी सुनिश्चित करने की कोशिश करेगा।