Friday, 05 December 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में AAP नेता पर फायरिंग, गंभीर रूप से जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
डेली संवाद, अजनाला।
Punjab News: पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अजनाला क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है। अजनाला के गांव भैनी सैइदां में AAP (आम आदमी पार्टी) के वर्करों पर देर रात फायरिंग और तेजधार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।
पंजाब
(Punjab)
के अजनाला की इस घटना ने पूरे क्षेत्र के चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के दौरान AAP और कांग्रेस वर्करों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ।
[caption id="attachment_90181" align="aligncenter" width="1200"]
Firing In Punjab[/caption]
Firing In Punjab[/caption]
Firing In Punjab[/caption]
धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद
देर रात कुछ हमलावरों के एक समूह ने AAP वर्करों को निशाना बनाते हुए उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले फायरिंग की और इसके बाद घरों में घुसकर AAP समर्थकों पर तेजधार हथियारों से वार किए। अचानक हुए इस हमले के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। हमले में कई वर्करों को चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल वर्कर के परिजनों का कहना है कि हमला योजनाबद्ध था और हमला करने वाले सभी लोग पहचान में आने वाले थे।कांग्रेस वर्करों पर लगे आरोप
ग्रामीणों और AAP समर्थकों ने इस हमले के पीछे कांग्रेस वर्करों का हाथ होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आगामी 14 नवंबर को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को प्रभावित करने के लिए विपक्ष द्वारा दबाव बनाने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, इलाके में गुंडागर्दी, डराने-धमकाने और झड़पों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों का कहना है कि आम जनता चुनावों के दौरान सुरक्षा और शांति चाहती है, लेकिन राजनीतिक तनाव के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। [caption id="attachment_73395" align="aligncenter" width="1200"]
Firing In Punjab[/caption]