Sunday, 26 April 2026
पंजाब
Punjab News: BJP जॉइन करने वाले सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन, पुतले फूंके
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल (Ashok Mittal) बीजेपी में शामिल हो गए है। तीनों ही राज्यसभा के सांसद है। इसके साथ ही हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और विक्रम साहनी भी भाजपा में शामिल हो गए है।
AAP MLA do Protest[/caption]
सात सांसदों के पुतले जलाए
इससे के चलते लुधियाना (Ludhiana) सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने भाजपा (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें पुतले जलाकर रोष जताया गया। प्रदर्शन के दौरान विधायक पप्पी और उनके समर्थकों ने सात सांसदों के पुतले जलाए। इन पुतलों पर संबंधित नेताओं की तस्वीरें लगाई गई थीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इन नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर जनता के जनादेश और पंजाब की भावनाओं के साथ विश्वासघात किया है। [caption id="attachment_108814" align="aligncenter" width="1200"]
AAP MLA do Protest[/caption]