Monday, 12 January 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब में AAP नेता की हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लोग गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब (Punjab) के डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अब तक इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पंजाब (Punjab) के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 रायपुर से, 2 मोहाली से और 3 तरनतारन से पकड़े गए हैं। ये सभी गिरफ्तारियां छत्तीसगढ़ के रायपुर, पंजाब के मोहाली और तरनतारन से की गई हैं।
[caption id="attachment_98605" align="aligncenter" width="1200"]
Murder of AAP Sarpanch Jarmal Singh in Amritsar[/caption]
Murder of AAP Sarpanch Jarmal Singh in Amritsar[/caption]
Murder of AAP Sarpanch Jarmal Singh in Amritsar[/caption]
Murder of AAP Sarpanch Jarmal Singh in Amritsar[/caption]
इन्हें गिरफ्तार किया
डीजीपी ने कहा कि रायपुर से पकड़े गए सुखराज सिंह निवासी तरनतारन और कर्मजीत सिंह निवासी गुरदासपुर ही वे मुख्य आरोपी हैं, जिन्होंने सरपंच जरमल सिंह पर गोलियां चलाई थीं। इन दोनों के अलावा जोबनजीत सिंह नाम के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।14 दिन के ट्रांजिट रिमांड
डीजीपी ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस (Police) ने तीन और आरोपियों—कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा, अरमानदीप सिंह और हरदीप सिंह—को भी हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ की एक स्थानीय अदालत में पेश कर 14 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। इसके बाद उन्हें हवाई मार्ग से पंजाब लाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ की जाएगी।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने यह भी खुलासा किया कि इस हत्याकांड के पीछे विदेश में बैठे एक हैंडलर की साजिश थी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर प्रभ दासुवाल के साथ सरपंच जरमल सिंह की पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस मर्डर की योजना बनाई गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और विदेशी हैंडलर की भूमिका क्या रही। [caption id="attachment_98565" align="aligncenter" width="1200"]
Murder of AAP Sarpanch Jarmal Singh in Amritsar[/caption]
गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई
डीजीपी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति पंजाब में कानून व्यवस्था को चुनौती देगा या गोली चलाने जैसी वारदात को अंजाम देगा, तो पंजाब पुलिस उसे देश या विदेश में कहीं भी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और संगठित अपराध तथा गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि तरनतारन क्षेत्र के रहने वाले सरपंच जरमल सिंह की 4 जनवरी को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यह वारदात दिनदहाड़े की गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। हत्या के बाद आरोपी शूटर तुरंत फरार हो गए थे और छत्तीसगढ़ पहुंचकर रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर छिप गए थे। [caption id="attachment_98566" align="aligncenter" width="1200"]
Murder of AAP Sarpanch Jarmal Singh in Amritsar[/caption]