Thursday, 22 January 2026
पंजाब
Punjab News: DPIIT स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग में पंजाब को फिर ‘टॉप परफॉर्मर स्टेट’ का दर्जा मिला- संजीव अरोड़ा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा कराई गई स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग के पाँचवें संस्करण में पंजाब को एक बार फिर श्रेणी ‘ए’ में ‘टॉप परफॉर्मर स्टेट’ के रूप में मान्यता मिली है। यह लगातार दूसरी बार है जब राज्य ने शानदार प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि एक मजबूत और गतिशील स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण में पंजाब की निरंतर प्रगति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
उन्होंने आगे कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन डीपीआईआईटी द्वारा किए गए इस स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग अभ्यास का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने हेतु सक्रिय सुधार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। मौजूदा संस्करण में 36 में से 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया, जो नवाचार और उद्यमिता की ओर बढ़ते भारत के प्रयासों और राष्ट्रीय प्राथमिकता को दर्शाता है। इस रैंकिंग में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पाँच समूहों में वर्गीकृत किया जाता है— बेस्ट परफॉर्मर, टॉप परफॉर्मर, लीडर, एस्पायरिंग लीडर और इमर्जिंग स्टेट।
Sanjeev Arora[/caption]
स्टार्टअप पंजाब के माध्यम से सुरभि मलिक, आईएएस, निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य तथा स्टेट स्टार्टअप नोडल अधिकारी, पंजाब के नेतृत्व में स्टार्टअप के लिए राज्य नोडल एजेंसी ने डीपीआईआईटी रैंकिंग अभ्यास में निरंतर भागीदारी की है और लगातार संस्करणों में प्रगति प्रदर्शित की है। के.के. यादव, आईएएस, प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग ने इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर स्टार्टअप पंजाब टीम को बधाई दी।
डीपीआईआईटी स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग संस्करणों में पंजाब का प्रदर्शन:
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
1 जनवरी 2023 से 31 अक्टूबर 2024 की अवधि के दौरान, स्टार्टअप इकोसिस्टम की वृद्धि का मूल्यांकन 6 प्रमुख सुधार क्षेत्रों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) के दूरदर्शी नेतृत्व और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा की गतिशील निगरानी में पंजाब ने स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के लिए एक प्रगतिशील एवं सक्षम नीतिगत वातावरण को प्राथमिकता दी है। [caption id="attachment_98821" align="aligncenter" width="1200"]
Sanjeev Arora[/caption]
स्टार्टअप पंजाब के माध्यम से सुरभि मलिक, आईएएस, निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य तथा स्टेट स्टार्टअप नोडल अधिकारी, पंजाब के नेतृत्व में स्टार्टअप के लिए राज्य नोडल एजेंसी ने डीपीआईआईटी रैंकिंग अभ्यास में निरंतर भागीदारी की है और लगातार संस्करणों में प्रगति प्रदर्शित की है। के.के. यादव, आईएएस, प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग ने इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर स्टार्टअप पंजाब टीम को बधाई दी।
डीपीआईआईटी स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग संस्करणों में पंजाब का प्रदर्शन:
- पहला संस्करण – एसआरएफ 2018: इमर्जिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम
- दूसरा संस्करण – एसआरएफ 2019: एस्पायरिंग लीडर स्टेट
- तीसरा संस्करण – एसआरएफ 2020: लीडर स्टेट
- चौथा संस्करण – एसआरएफ 2022: टॉप परफॉर्मर स्टेट
- पाँचवां संस्करण – एसआरएफ 2024: टॉप परफॉर्मर स्टेट