Friday, 05 June 2026
पंजाब
Punjab News: अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और NDA मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली महिला कैडेटों का सम्मान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा, जिनके साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विकास प्रताप भी उपस्थित थे, ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (ए.एफ.सी.ए.टी.) और नेशनल डिफेंस अकादमी (एन.डी.ए.) की मेरिट सूची में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की दो महिला कैडेटों को सम्मानित किया।
एक किसान की बेटी महकप्रीत कौर ने एयर फोर्स अकादमी की मेरिट सूची में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि कोमलप्रीत कौर ने अखिल भारतीय स्तर पर 18वां स्थान हासिल कर एनडीए, खड़कवासला में अपनी जगह सुनिश्चित की है। यह उपलब्धि रक्षा सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सफलता का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
सफलता का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर
पंजाब भवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने पंजाब की बेटियों के अदम्य साहस और संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि लाखों उम्मीदवारों में से ए.एफ.सी.ए. टी. में पहला और एन.डी.ए. परीक्षा में 18वां स्थान प्राप्त करना इन बेटियों की सफलता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने कहा कि सफलता की यह कहानी यहीं समाप्त नहीं होती। वर्ष 2022 से महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट और माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 377 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वर्ष 2023 में माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एनडीए प्रिपरेटरी विंग शुरू करके एक ऐतिहासिक पहल की है।