ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 01 October 2026

Punjab News: मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रैगिंग का मामला, 2025 बैच के 8 सीनियर छात्र सस्पेंड

Punjab News: मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रैगिंग का मामला, 2025 बैच के 8 सीनियर छात्र सस्पेंड

डेली संवाद, अमृतस​र। Punjab News: अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर MBBS छात्रों के साथ रैगिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि रैगिंग की घटना को अंजाम देने से पहले ही जूनियर छात्रों ने अपने परिवार और कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी।

सूचना मिलते ही हॉस्टल वार्डन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद रैगिंग करने पहुंचे 2025 बैच के आठ सीनियर छात्र वहां से निकल गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

रैगिंग से पहले जूनियर छात्रों ने दी सूचना

जांच के दौरान हॉस्टल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग की कोशिश के आरोप में आठों सीनियर छात्रों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मामला सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के E-ब्लॉक का है।

जूनियर छात्रों को जब सीनियर छात्रों के रैगिंग के लिए पहुंचने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों और कॉलेज प्रशासन को फोन किया। सूचना मिलने के बाद हॉस्टल वार्डन मौके पर पहुंचे। वार्डन के पहुंचते ही वहां मौजूद 2025 बैच के आठ सीनियर छात्र हॉस्टल से निकल गए।

CCTV फुटेज भी जांच में शामिल

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की। हॉस्टल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की भी जांच की गई।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक रैगिंग की कोशिश को भी गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। प्रशासन ने कहा कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद 2025 बैच के आठ छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

5 अक्टूबर को होगी विशेष बैठक

सरकारी मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जेपी अत्तरी ने बताया कि मामले की विस्तृत समीक्षा के लिए 5 अक्टूबर को विशेष बैठक बुलाई गई है।

बैठक में अब तक हुई जांच, CCTV फुटेज और सामने आए अन्य तथ्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हॉस्टल में रैगिंग की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

फिलहाल आठ सीनियर छात्रों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। 5 अक्टूबर की विशेष बैठक के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।