Monday, 05 October 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में अब GRP जवान पर फायरिंग, बाइक सवार 3 युवकों ने मारी गोली, जाने वजह
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर में ड्यूटी से घर लौट रहे GRPF जवान सुखचैन सिंह पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने नहर के पास उन पर फायरिंग की।
DSP धर्मेंद्र कल्याण के मुताबिक, 4 अक्टूबर की शाम सूचना मिली कि GRPF अमृतसर में तैनात सुखचैन सिंह ड्यूटी पूरी करने के बाद सादे कपड़ों में अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। अजनाला के पास उनके घर से करीब एक किलोमीटर पहले नहर के नजदीक बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उन पर गोली चला दी।
घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया
गोली सुखचैन सिंह के बाएं कंधे को आर-पार करते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर कौन थे और फायरिंग के पीछे क्या वजह थी, इसे लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की बात कही गई है।