ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 30 October 2026

Punjab News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, चार मंजिला अवैध होटल को निगम टीम ने किया सील, देखें VIDEO

Punjab News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, चार मंजिला अवैध होटल को निगम टीम ने किया सील, देखें VIDEO

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुतलीघर चौक के पास बने चार मंजिला होटल को सील कर दिया।

नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई की। निगम अधिकारियों के मुताबिक, होटल का निर्माण नियमों के विपरीत किया गया था और इस संबंध में पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था।

कमिश्नर के आदेश पर चार मंजिला होटल सील

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम पुतलीघर चौक पहुंची। यहां बत्रा क्लीनिक के पास बने चार मंजिला होटल को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

इस कार्रवाई में एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, विवेक मित्तल, प्रदीप और मंगत सिंह शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल को सील करने की कार्रवाई पूरी की।

अवैध निर्माण को लेकर जारी किया था नोटिस

नगर निगम के एटीपी का दावा है कि संबंधित होटल का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। कार्रवाई से पहले बिल्डिंग मालिक को नोटिस भी जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि इस होटल का न तो कोई नक्शा पास था और न ही इसका कोई सीएलयू करवाया गया। नोटिस देने के बाद भी काम नहीं रोका जा रहा था।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, नियमों के उल्लंघन के चलते होटल को सील करने का फैसला लिया गया। हालांकि, भवन निर्माण से जुड़े नियमों के उल्लंघन और संबंधित दस्तावेजों का विस्तृत ब्योरा सामने आना बाकी है।

अवैध निर्माण के खि लाफ निगम की कार्रवाई जारी

अमृतसर में नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण करने वालों में हलचल है। निगम प्रशासन की ओर से भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुतलीघर चौक स्थित चार मंजिला होटल को सील कर दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई और होटल से संबंधित दस्तावेजों की स्थिति पर नजर रहेगी।