Friday, 03 October 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में भगवा कपड़े पहनकर करते थे गंदा काम, पुलिस ने दबोचा, हुआ बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब में दीवाली (Diwali) त्योहार में विध्न डालने के लिए आतंकवादियों के साथ साथ स्थानीय बदमाश और ड्रग तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। एक ऐसा ही खुलासा अमृतसर की पुलिस ने की है। अमृतसर में भगवा कपड़े पहनकर दो लोग चिट्टा और हेरोइन बेच रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अमृतसर
(Amritsar)
कमिश्नरेट पुलिस के थाना गेट हकीमा के इलाके में गश्त के दौरान सुखदेव सिंह उर्फ मट्टू और साहिल कुमार उर्फ मस्त नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इन दोनों के पास से 1 किलो 14 ग्राम हेरोइन और 10,000 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई।