ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 22 March 2026

Punjab News: अफसर सुसाइड मामले में पत्नी की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार होगा

Punjab News: अफसर सुसाइड मामले में पत्नी की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार होगा
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पंजाब (Punjab) में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा (Gagandeep Singh Randhawa) की पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर (Laljit Singh Bhullar), उनके पिता और PA दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली। [caption id="attachment_105597" align="aligncenter" width="1200"] Minister Bhullar Accused Punjab Manager Serious Minister Bhullar Accused Punjab Manager Serious[/caption]

गैंगस्टर मेरे पाले हुए

इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद पति ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था। वहीं आज चंडीगढ़ में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा CM हाउस का घेराव करने जा रहे हैं। वह भी भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए तरनतारन में पूर्व मंत्री के घर भी समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। [caption id="attachment_104856" align="aligncenter" width="1200"] लालजीत सिंह भुल्लर लालजीत सिंह भुल्लर[/caption]

भुल्लर से तुरंत इस्तीफा

इस पूरे मामले में AAP सरकार ने भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की थी, लेकिन परिवार के FIR पर अड़ने और विरोधियों के एकजुट होने के बाद केस दर्ज करना पड़ा। हालांकि परिवार अब न्याय मांग रहा है।