Friday, 24 October 2025
पंजाब
Punjab: पंजाब की सड़कों का बदलेगा स्वरूप, लोक निर्माण मंत्री ने दिए निर्देश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री गुरु तेग़ बहादर जी के शहीदी दिवस से संबंधित आयोजनों को ध्यान में रखते हुए आनंदपुर साहिब (Anandpur Sahib) में चल रहे सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को 15 नवंबर 2025 से पहले हर हाल में पूरा किया जाए।
Harbhajan Singh ETO[/caption]
आनंदपुर साहिब की प्रमुख सड़कों की मरम्मत
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ( Harbhajan Singh ETO ) ने बताया कि श्री गुरु तेग़ बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आनंदपुर साहिब की प्रमुख सड़कों की मरम्मत, रोशनी व्यवस्था के उन्नयन और अन्य विकास कार्यों की व्यापक योजना तैयार कर ली गई है। यह योजना चंडीगढ़ सर्कल के लोक निर्माण विभाग द्वारा अंतिम रूप में स्वीकृत कर दी गई है। इन कार्यों और इनके रख-रखाव के लिए लगभग 24.51 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट निर्धारित किया गया है। [caption id="attachment_28749" align="aligncenter" width="800"]
Harbhajan Singh ETO[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि इस योजना के तहत श्री आनंदपुर साहिब से दशमेश अकादमी रोड, शहर की अंदरूनी सड़कों, श्री आनंदपुर साहिब से श्री नैणा देवी रोड तथा अन्य प्रमुख मार्गों का उन्नयन किया जाएगा। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों, पुलों और संपर्क मार्गों की मरम्मत और अपग्रेडेशन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 77.58 लाख रुपये विशेष मरम्मत और रख-रखाव कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।