Sunday, 08 March 2026
पंजाब
Punjab News: हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश; नाबालिग सहित 2 व्यक्ति काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़/कपूरथला।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कपूरथला पुलिस ने एक हथियार सप्लाई मॉड्यूल के दो व्यक्तियों को, जिनमें से एक नाबालिग है, पांच देसी 7.65 एम.एम. पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
[caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
FIR[/caption]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
मॉड्यूल का पर्दाफाश किया
यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान जालंधर ( Jalandhar ) के गांव मेहराजवाला के रहने वाले अजय कुमार और 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति फिलीपींस और यू.ए.ई. में रहने वाले विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहे थे।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर अपराधी गिरोहों को सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्र में गोलीबारी और जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। [caption id="attachment_75610" align="aligncenter" width="1200"]
FIR[/caption]