ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 29 August 2025

Punjab News: पंजाब में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ने मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है।

गैंगस्टर को दबोचा

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ने मोहाली ( Mohali ) एरिया में एक गैंगस्टर को दबोचा है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुई हत्या में शामिल था। वहीं, विदेश में बैठे अपने हैंडलर से जुड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

वहीं आरोपी के पास से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद हुए है। आरोपी की पहचान विपिन कुमार निवासी बस्सी मुदा, बाघपुर मंदिर, होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। वहीं जांच से पता चला है कि काबू किया गया विपिन कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के ख्वाजा बसल गांव में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक था। वहीं पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।