Sunday, 08 March 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब में बजट सत्र से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजैंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Assembly Bomb Threat News Update: पंजाब में बजट पेश करने से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई बताई जा रही है। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और विधानसभा परिसर में सख्त सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब
(Punjab)
में बजट पेश करने से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत विधानसभा परिसर पहुंच गईं। इसके बाद पूरे परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बम स्क्वायड की टीमों ने विधानसभा भवन, पार्किंग एरिया और आसपास के हिस्सों की बारीकी से जांच की।