Thursday, 28 August 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों उठाया बड़ा कदम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां (
Kultar Singh Sandhwan
), जो मानवता के कल्याण के लिए प्रयासशील भाई घनैया कैंसर प्रिवेंशन सर्विस सोसाइटी और गुड मॉर्निंग वेलफेयर क्लब, कोटकपूरा जैसी कल्याणकारी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए अपने एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की है।
[caption id="attachment_4200" align="aligncenter" width="800"]
Kultar Singh Sandhwan[/caption]
Kultar Singh Sandhwan[/caption]
बाढ़ के कारण हर प्रकार की वनस्पति को नुकसान हुआ
उन्होंने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें कठिन समय में लोगों की सहायता करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पंजाब के हर कोने तक पहुँचने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
उन्होंने बताया कि पंजाब में बाढ़ के कारण मानव, पशु, फसलें और हर प्रकार की वनस्पति को नुकसान हुआ है। उन्होंने मानवता से प्रेम रखने वाले लोगों से अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए खुले दिल से योगदान दें और 2 सितंबर से पहले राशन, दवाइयाँ, पीने का पानी, आटे की बोरियां, दालें, पशुओं के लिए चारा आदि दान करने की अपील की।