Tuesday, 16 June 2026
पंजाब
Punjab News: परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज का करतारपुर में 18 को सत्संग, नामदान भी देंगे
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab News: परम संत परम पूज्य बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत जी महाराज का सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम जालंधर के करतारपुर के व्हाइट स्पॉट रिजॉर्ट्स (White Spot Resorts) में 18 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।
बाबा जय गुरुदेव संगत पंजाब के प्रधान दीनानाथ जायसवाल और विनोद जायसवाल ने बताया कि बाबा उमाकांत जी महाराज अपने काफिले के साथ उज्जैन आश्रम से चलकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए पंजाब पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।