ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 23 January 2026

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले हमले की साजिश नाकाम, बब्बर खालसा का आतंकी हथियारों सहित गिरफ्तार

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले हमले की साजिश नाकाम, बब्बर खालसा का आतंकी हथियारों सहित गिरफ्तार
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने बब्बर खालसा के आंतकी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) अमृतसर ( Amritsar ) ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। [caption id="attachment_73338" align="aligncenter" width="1200"] Gaurav Yadav IPS DGP Punjab Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]

एक आतंकी गिरफ्तार

वहीं इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक मॉडर्न पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।शुरूआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी किसी सुरक्षा प्रतिष्ठान पर बड़े हमले की तैयारी में था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह ऑपरेशन गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम था, क्योंकि आतंकी संगठन इस दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विदेश में बैठे आतंकी हैंडलरों के इशारों पर काम कर रहा था। इन हैंडलरों की पहचान निशान जौरियन, आदेश जमाराई और सिम्मा देओल के रूप में हुई है, जो विदेश से पंजाब में आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। अमृतसर पुलिस स्टेशन एसएसओसी में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।